इस दिवाली घर लाएं Top 5 बेस्ट बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट

Top 5 Electric Car

हर कोई अपने पास एक चारपहिया वाहन रखना चाहता है। आज हम इस लेख में आपको बातें करेंगे जो भविष्य में लॉन्च होने वाले बाजार के चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में हैं। कहा जा रहा है कि आगामी त्योहारी सीजन में कंपनियां इन मॉडल्स को लॉन्च करके अपने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कड़ी मेहनत करेंगी।

Tata Punch EV

Upcoming EV Car
Tata Punch EV

सबसे पहले मॉडल की बात करें तो टाटा मोटर्स कंपनी अपने Tata Punch EV मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इस मॉडल को दिसंबर तक मार्केट में देखा जा सकता है। इसकी रेंज का अनुमान 350 किलोमीटर है। यह एक 5 सीटर वाहन होने की उम्मीद है, और कीमत के बारे में यह करीब 11 लाख से 12 लाख के बीच हो सकती है। टाटा मोटर्स कंपनी ने हाल ही में अपने Tata Nexon EV मॉडल को भी मार्केट में लॉन्च किया है।

New Hyundai Kona Electric

New Hyundai Kona Electric
Hyundai Kona Electric

अगली इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन है हुंडई कंपनी की New Hyundai Kona Electric। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह मॉडल भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस वाहन की रेंज की संभावना 450 किलोमीटर है। इसके अलावा, बेहतर बैटरी रेंज के लिए ई जीएमपी स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर का इस्तेमाल हो सकता है। हुंडई कंपनी भारतीय मार्केट में अपने पकड़ को मजबूत करने के लिए तेजी से नए वाहनों को लॉन्च कर रही है।

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV
Tata Curvv EV

भारतीय चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट को बढ़ाने के लिए तैयारी में है और Tata Curvv EV को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस मॉडल की रेंज का अनुमान 550 किलोमीटर है। इसके अलावा, संभावना है कि इसमें दो बैटरी पैक दिए जा सकते हैं।

Kia EV9

Kia EV9
Kia EV9

किआ कंपनी आने वाले त्योहारी सीजन में Kia EV9 मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने 2023 के ऑटो एक्सपो में इस मॉडल के कॉन्सेप्ट को पेश किया था। संभावना है कि EV9 मॉडल में 541 किलोमीटर की रेंज दी जा सकती है और कंपनी फास्ट चार्जिंग के लिए अल्ट्रा फास्ट 800V चार्जिंग जैसे विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

🔥Instagram Account👉 यहाँ क्लिक कर
🔥 Home Page 👉 यहाँ क्लिक करे
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें Join Now

I'm Ujjwal a Vehicle content writer with a year over of experience. I have always provided the best quality content to my readers.

Leave a Comment