इस दिवाली घर लाएं ये 50 हजार से कम कीमत वाले EV Scooters, नहीं होगी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत

EV Scooters!

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 50 हजार से कम कीमत वाले टू-व्हीलर की काफी मांग है। ये वाहन स्कूटर होते हैं, जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। इन्हें पंजीकृत करवाए बिना आप सड़क पर चला सकते हैं। आइए आपको कुछ इसी तरह के स्कूटरों की कीमत और विशेषताओं के बारे में बताते हैं।

टेको इलेक्ट्रा नीओ

टेको इलेक्ट्रा नीओ
टेको इलेक्ट्रा नीओ

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक वेरिएंट है और चार रंगों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 41,919 हजार रुपये है। स्कूटर में 250 वॉट की पॉवर क्षमता है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक्स हैं। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम है। यह स्कूटर 250 वॉट बीडीएलसी मोटर के साथ आता है। स्कूटर को पूरी तरह से चार्ज करने में पांच से सात घंटे लग सकते हैं। इसमें 12V 20Ah की बैटरी होती है। इसमें 10 इंच के ट्यूबलेस टायर्स के साथ 150 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस होता है।

ईवोलेट पोनी

ईवोलेट पोनी
ईवोलेट पोनी

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। फिलहाल में यह सिर्फ एक ही रंग में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 41,124 हजार रुपये एक्स शोरूम है। इसमें 250 वॉट की पॉवर होती है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक होता है। ईवोलेट पोनी में असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम होता है। इस स्कूटर की एक बार चार्ज पर 60 किमी की रेंज होती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। इसमें 48 V/24Ah का बैटरी पैक होता है।

यो एज

यो एज
यो एज

यह स्कूटर एक वेरिएंट होता है और पांच रंगों में उपलब्ध होता है। यह स्कूटर 49,086 हजार रुपये है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक होता है। यह स्कूटर 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है। इसमें 7 से 8 घंटों में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। यह एक बार चार्ज पर 60 किमी तक चल सकता है।

एवॉन ई स्कूट

एवॉन ई स्कूट
एवॉन ई स्कूट

इस स्कूटर में 215 वॉट की मोटर पॉवर होती है। इसमें सिंगल चार्ज पर 65 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इसमें 0.96 kWh की बैटरी होती है। यह 6 से 8 घंटों में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 24 किमी/घंटा है। इसमें ट्यूबलेस टायर्स, सेल्फ स्टार्ट, और एलॉय व्हील्स वाले फीचर्स होते हैं। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 45,000 हजार रुपये एक्स शोरूम है।

भारत में यह नियम

भारत में 16 से 18 साल के उम्र के लोग गियरलेस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का उपयोग कर सकते हैं। नियमों के अनुसार, इन गियरलेस वाहनों की अधिकतम गति 25 किमी/घंटा तक होनी चाहिए। इन स्कूटरों में 250 वॉट तक का पावर मोटर होता है। भारत में 18 साल के बाद ही गियरवाले वाहनों का उपयोग करने के लिए लाइसेंस बनता है।

🔥Instagram Account👉 यहाँ क्लिक कर
🔥 Home Page 👉 यहाँ क्लिक करे
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें Join Now

I'm Ujjwal a Vehicle content writer with a year over of experience. I have always provided the best quality content to my readers.

Leave a Comment